Yamaha MT 15 – अगर आप भी अपने लिए एक ऐसी सुपर बाइक ढूंढ रहे है, जो दमदार इंजन के साथ-साथ बेहतरीन लुक्स वाली भी हो, तो यामाहा की Yamaha MT 15 आपके लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प रहने वाली है।

यामाहा की इस मोटरसाइकिल में आगे की तरफ एलईडी हेडलाइट मिलने वाली है, जिसे इस तरह से डिजाइन किया गया है, कि ये आगे से देखने पर एक बिस्ट की तरह नजर आती है।
ये सुपर बाइक न केवल तेज रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है, बल्कि 56 किलोमीटर प्रति लीटर का बेहतरीन माइलेज देने में भी सक्षम है। इस बाइक में आगे और पीछे दोनों ही तरफ डिस्क ब्रेक प्रदान किए जा रहे हैं।
Yamaha MT 15 Features
Yamaha MT 15 में Digital Instrument Console, Digital Speedometer, Digital Techometer, Digital Tripmeter, Digital Odometer, Self Start, Low Fuel Indicator, Low Oil Indicator, Body Graphics, Passenger Footrest जैसे अनेक फीचर्स देखने को मिलते है।
इस बाइक में आगे की तरफ 282 mm और पीछे की तरफ 220 mm के Disc Brake मिलने वाले हैं। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ एलॉय व्हील और 17 इंच के ट्यूबलेस टायर देखने को मिलते हैं।
इस मोटरसाइकिल की ऊंचाई 1070 mm, लंबाई 2015 mm और चौड़ाई 800 mm है, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm और व्हीलबेस 1325 mm का है।
Yamaha MT 15 Engine
इस बाइक में आपको 155 cc का दमदार इंजन मिलने वाला है, ये इंजन 10,000 rpm पर 18.1 bhp की अधिकतम पावर जनरेट करने के साथ-साथ 7500 rpm पर 14.1 Nm का अधिकतम टॉर्क भी जनरेट करने में भी सक्षम है।
Yamaha MT 15 Mileage
यह मोटरसाइकिल 130 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से दौड़ने में सक्षम होने के साथ-साथ 56 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज भी प्रदान कर सकती है।
Yamaha MT 15 Price
राजधानी दिल्ली में Yamaha MT 15 की एक्स शोरूम कीमत 1,60,000 रुपए है, तो वही ऑन रोड कीमत 2,02,04 रुपए है।